उत्तराखंड उधम सिंह नगर क्राइम रूद्रपुर

ज़िला पूर्ती विभाग ने छापा मारकर 23 घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध उपयोग होते पकड़ा और किये ज़प्त ।

Spread the love

ज़िला पूर्ती विभाग ने छापा मारकर 23 घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध उपयोग होते पकड़ा और किये ज़प्त।

 

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

रुद्रपुर:- कल 15 सितम्बर 2023 में श्री विपिन कुमार उपायुक्त/ज़िला पूर्ती अधिकारी उधामसिंह नगर के निर्देश पर पूर्ती निरीक्षक अनिता तिवारी रुद्रपुर ने टीम के साथ यहाँ के भूरारानी,छतेरपुर,ट्रांज़िट कैंप,फुल सुंगा, फुल सुंगी,भदई पुरा,खेड़ा,भूत बंगला,आदर्श कॉलोनी,तीन पानी डाम पर चेकिंग अभियान चलाया,इस अभियान में कुछ स्थाओं पर घरेलू गैस 14.2 kg के सिलेंडरों का दुरूपयोग होते देखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पहली बार एशियन फुटवेयर्स का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे 600 से अधिक पार्टनर्स, 2,500 नए डिज़ाइन और 500 नए प्रोडक्ट लॉन्च

 

 

पूर्ती विभाग की निरीक्षक अनिता तिवारी ने 23 सिलेंडरों को ज़प्त कर कार्यवाही कर दी और ज़प्त सिलेंडरों को अग्रिम कार्यवाई के लिए बोरा गैस सर्विस रामपुर रोड रुद्रपुर सुरक्षित रखवा दिये।

यह भी पढ़ें 👉  रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, तीन की मौत से मचा कोहराम

 

 

 

पकड़े गये घरेलू गैस सिलेंडर 14.2kg में इण्डेन के 02, भारत के 18, एच०पी० के 03 कुल 23 सिलेंडर हैँ। टीम उपायुक्त/ज़िला पूर्ती अधिकारी विपिन कुमार एवं पूर्ती निरीक्षक अनिता तिवारी, अनुसेवक मुन्ना लाल व वाहन चालक खड़क सिंह रावत थे।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा संरक्षण पर सख्त हुए मुख्य सचिव, सभी STP की 24x7 रियल-टाइम निगरानी के निर्देश