उत्तराखंड क्राइम रामनगर

अधिवक्ता की मोटरसाइकिल हुई चोरी रामनगर कोतवाली में दी तहरीर।

Spread the love

अधिवक्ता की मोटरसाइकिल हुई चोरी रामनगर कोतवाली में दी तहरीर।

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

बीते 10 अगस्त 2023 को अधिवक्ता प्रबल बंसल की बाइक संख्या यूके19 2919 लियो होंडा पंजाबी कॉलोनी भवानीगंज स्थित अधिवक्ता के घर के बाहर मध्यरात्रि 1 बजे करीब अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी, जिसकी शिकायत अधिवक्ता प्रबल बंसल द्वारा कोतवाली रामनगर में दर्ज कराई गई थी, तथा 48 घंटे बीत जाने पर भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न होने पर रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल टैक्स बार एसोसिएशन अध्यक्ष पूरन पांडे के नेतृत्व में रामनगर कोतवाल अरुण सैनी से मिला।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

 

 

और उन्हें अपनी शिकायत से अवगत कर शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने के लिए ज्ञापन दिया गया जिसका संज्ञान लेते हुए कोतवाल अरुण सैनी द्वारा अधिवक्ताओ को भरोसा दिलाया गया कि बहुत जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा व अन्य चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

 

 

ज्ञापन देने में अधिवक्ता पुरन चंद्र पांडे, प्रबल बंसल, गौरव गोला, नावेद सैफ़ी, विशाल रस्तोगी, गुलरेज रजा, लईक अहमद, भोपाल सिंह रावत, विक्रम भट्ट, फैज़ुल हक, तालिब हुसैन, आरिश सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा, मानसून और डेंगू पर सीएम धामी की हाईलेवल समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।