मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल डॉ भागीरथी जोशी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में डायरिया प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर व घर-घर सेर्वे कार्य हेतु टीम गठन कर प्रभावित क्षेत्र में भेजी।

मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल डॉ भागीरथी जोशी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में डायरिया प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर व घर-घर सेर्वे कार्य हेतु टीम गठन कर प्रभावित क्षेत्र में भेजी।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल डॉ भागीरथी जोशी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में डायरिया प्रभावित क्षेत्र लालकुआँ वार्ड नं0 4 एवं 5 में प्रभारी चिकित्साधिकारी मोटाहल्दू डॉ हरीश चन्द्र पाण्डे ने त्वरित कार्यवाही करते हुए डायरिया प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर व घर-घर सेर्वे कार्य हेतु टीम गठन कर प्रभावित क्षेत्र में भेजी।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री’

 

 

 

शिविर में डॉ० लव पाण्डे, स्टाफ नर्स प्रियंका पोखरिया एवं फार्मासिस्ट (इन्टर्न)  अभिषेक एवं श्री कुनाल उपस्थित थे। शिविर में स्थानीय लोगों ओ०आर०एस० एवं औषधि का वितरण भी परचूर मात्रा में किया गया इसके अतिरिक्त जिला मलेरिया अधिकारी टीम द्वारा डेंगू एवं मलेरिया हेतु क्षेत्र में जन जागरूक्ता अभियान एवं स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गई व स्थानीय लोगों को डायरिया एवं जलजनित रोगों से बचाव की जानकारी प्रदान की। घर-घर सर्वे टीम में क्षेत्रीय आशा फैसिलेटर एवं क्षेत्र के समस्त वार्डो में कार्यरत आशा कार्यकर्तीयों द्वारा प्रभावित क्षेत्र में भ्रमण सर्वे कार्य सम्पादित किया गया। शिविर में 80 लोगों की स्वास्थ्य जाँच की गई जिसमें से 25 व्यक्तियों में डायरिया के लक्षण पाये गये ।

यह भी पढ़ें 👉  भारी वर्षा के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट, एसडीएम हल्द्वानी और तहसीलदार ने किया विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण*

 

 

घर-घर सर्वे टीम ने 05 वार्डो में 80 घरों का सर्वे कार्य पूर्ण किया जिसमें से 13 घरों में डायरिया से 25 व्यक्तियों की डायरिया पीडित होने की सूचना प्राप्त हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

 

 

जिसमें से 8 व्यक्तियों का विभिन्न हॉस्पिटलों में भर्ती होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त के अतिरिक्त क्षेत्र में जिला आई०डी०एस०पी० नैनीताल टीम द्वारा 17 जगह से पानी के नमूने भी प्राप्त किये गये हैं।

karki
inder