उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने  सचिवालय में प्रदेश में पशुओं में होने वाली लंपी बीमारी के सम्बन्ध में ली बैठक।

Spread the love

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने  सचिवालय में प्रदेश में पशुओं में होने वाली लंपी बीमारी के सम्बन्ध में ली बैठक।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

देहरादून मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश में पशुओं में होने वाली लंपी बीमारी के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि लंपी बीमारी से लड़ने के लिए सभी सम्बन्धित विभागों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  . पर्यटक स्थलों के विकास कार्यों की प्रगति की मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने समीक्षा की

 

 

 

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए। कहा कि पूरे प्रदेश को सैचुरेट करने के लिए प्रदेशभर में टीकाकरण अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि बीमारी फैलाने वाले कीटाणुओं को मारने हेतु सघन फॉगिंग अभियान चलाए जाएं। मुख्य सचिव ने बीमारी से अधिक प्रभावित जनपदों द्वारा टीकाकरण और दवाओं के छिड़काव पर अधिक ध्यान दिए जाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को वैक्सीन और दवाओं आदि की पर्याप्त मात्रा की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 16 अहम फैसले: रोW मुआवज़ा बढ़ा, ग्रीन बिल्डिंग को बढ़ावा, नैनी-सैनी एयरपोर्ट AAI को हस्तांतरित”

 

 

 

इसके साथ ही मुख्य सचिव ने प्रदेश में नवीन गौसदनों की स्थापना की प्रगति की भी समीक्षा की। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को गौसदनों के लिए शीघ्र भूमि चिन्हित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन जनपदों ने भूमि चिन्हीकरण कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, शीघ्र विज्ञापन जारी कर इच्छुकों से आवेदन मांगे जाने की प्रक्रिया भी पूर्ण कर लें। मुख्य सचिव ने सड़कों में घूम रहे लावारिस पशुओं को शीघ्र गौसदनों में भेजे जाने के साथ ही गौशालाओं की क्षमता बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  गोवा अग्निकांड पर उत्तराखंड सरकार अलर्ट, सीएम धामी ने प्रमोद सावंत से की बात

 

 

 

इस अवसर पर सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
*सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग*