दुखद हादसा :यहां मलवे में दबा मिला एक वाहन जिसमें पांच शव  पुलिस ने किये बरामद।

 दुखद हादसा :यहां मलवे में दबा मिला एक वाहन जिसमें पांच शव  पुलिस ने किये बरामद।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर तरसाली में भारी भूस्खलन से हाइवे बाधित है। यहां मलबे से एक वाहन मिला है, जिसमें पांच शव बरामद हुए हैं। एक मृतक के पास से मिली आईडी से पहचान गुजरात निवासी के रूप में हुई है। अन्य की शिनाख्त भी की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की वीर साथी सोनाकली ने कहा अलविदा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

 

जनपद में भूस्खलन के चलते बीते दस दिनों में यह दूसरी बड़ी घटना है। बृहस्पतिवार को शाम 5.30 बजे तरसाली में पहाड़ी से बोल्डरों के साथ भारी मलबा गिरने से हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  सांवल्दे पश्चिम में कथित सट्टे-जुए और कच्ची शराब का खेल! शिकायतों के बाद भी कार्रवाई पर सवाल, आखिर किसका है संरक्षण?

 

 

 

 

पुलिस उपाधीक्षक विमल सिंह रावत ने बताया कि रुद्रप्रयाग से काकड़ागाड़ तक स्थानीय लोगों और यात्रियों को हाईवे बंद होने की जानकारी दी

karki
inder