जरा हटके नैनीताल

सांसद  अजय भट्ट के सहयोग से नैनीताल को 177.91 करोड़ रुपए की स्वीकृति।

Spread the love

सांसद  अजय भट्ट के सहयोग से नैनीताल को 177.91 करोड़ रुपए की स्वीकृति।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद  अजय भट्ट ने नैनीताल के बलियानाला डाउनस्ट्रीम के ट्रीटमेंट के लिए 177.91 करोड रुपए की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए सुरक्षा, ट्रैफिक और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सख्त निर्देश

केंद्रीय मंत्री  भट्ट ने कहा कि नैनीताल के तल्लीताल में बलिया नाला क्षेत्र में भूस्खलन और भू धसाव को रोकने के लिए सरकार पूर्ण रूप से प्रयासरत है इसी कड़ी में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा क्षेत्र के सुरक्षात्मक कार्य एवं पर्यटन विकास संबंधी कार्यों के लिए 177. 91 करोड़ रुपए की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 20 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पुनर्निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, 6 नए ब्लॉक्स का काम तुरंत होगा शुरू

 भट्ट ने कहा कि जल्द सरकार के प्रयासों से धरातल में कार्य शुरू होगा  भट्ट ने बजट आवंटित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  *आलीशान रिसॉर्ट, बंद कमरे और शराब-शबाब का वो काला साम्राज्य...* *जिसका 'द एंड' करने खुद उतरे कप्तान डॉ0 मंजूनाथ टीसी* *नैनीताल पुलिस, SOG, AHTU ने रचा ऐसा चक्रव्यूह कि चारों खाने चित हुआ सेक्स रैकेट, 51 रंगेहाथ गिरफ्तार, 10 लड़कियों का किया रेस्क्यू*💥