गुजरात की एक महिला यात्री गंगा नदी में बह गई, एसडीआरएफ की टीम महिला की तलाश में जुटी। 

गुजरात की एक महिला यात्री गंगा नदी में बह गई, एसडीआरएफ की टीम महिला की तलाश में जुटी।

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

ऋषिकेश में मंगलवार सुबह, गुजरात की एक महिला यात्री गंगा नदी में बह गई। एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) की टीम महिला की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि यह महिला नीलू बेन पत्नी रमेश भाई ठक्कर अहमदाबाद, गुजरात से यात्रियों के दल के साथ ऋषिकेश घूमने आई थी।

 

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशे के कारोबार का खुलासा, 190 इंजेक्शन बरामद

 

वह आश्रम में रह रही थी। सुबह को वह मस्तराम घाट पर नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया और पैर फिसलने से वह तेज धारा में बह गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद तुरंत एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  कोलकाता में पुलिस का सख्त कदम, बऊबाजार के कुछ हिस्सों में निषेधाज्ञा लागू

 

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि नीलू बेन पत्नी रमेश भाई ठक्कर अहमदाबाद, गुजरात से यात्रियों के दल के साथ ऋषिकेश घूमने आई थी। वह आश्रम में रह रही थी। आज सुबह वह मस्तराम घाट पर नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ गया और पैर फिसलने से वह तेज धारा में बह गई।

karki
inder