पत्नी ने कुल्हाड़ी से काटकर पति के करे छह टुकड़े, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

"Wife Commits Murder by Chopping Husband with an Axe, Disposes of Body in Two Barrels Dumped in the Canal"

पत्नी ने कुल्हाड़ी से काटकर पति की कर दी हत्या, शव के छह टुकड़े कर दो बोरों में भरकर नहर में फेंका।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में शिवनगर निवासी रामपाल का शनिवार को नहर से धड़ भी बरामद हो गया। बेटे ने पिता के धड़ की शिनाख्त कर ली है। शुक्रवार को दो बोरों में हाथ-पैर और सिर मिले थे। नहर से बरामद शव के टुकड़ों को देख लोगों को कलेजा कांप गया। रामपाल की 24 जुलाई की रात पत्नी दुलारो देवी ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। शव के छह टुकड़े कर दो बोरों में भरकर नहर में फेंक दिए।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

पुलिस ने निगोही ब्रांच की शिवनगर नहर में पानी का बहाव बंद कराने के बाद दियूरिया कोतवाली के गांव पकड़िया के पास से दो बोरे से रामपाल के हाथ-पैर और सिर बरामद कर लिए थे, लेकिन धड़ नहीं मिला था।

यह भी पढ़ें 👉  *समाज में न्यूसेन्स पैदा करने वालों पर कसा शिकंजा—SSP मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती* *आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार*

पुलिस ने तलाश जारी रखी। शनिवार सुबह दियूरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव लंमौआ के निकट नहर में ग्रामीणों ने धड़ पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। जरा चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह फोर्स के मौके पर पहुंचे। सोमपाल ने अपने पिता रामपाल के धड़ की शिनाख्त की। धड़ को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

karki
inder