“Amrit Bharat Station Scheme: Assured Transformation of Ramnagar Railway Station, Izzatnagar Division, Northeastern Railways – Estimated Cost of Approximately INR 4.43 Crores” “अमृत भारत स्टेशन योजना: रामनगर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए आश्वासन – अनुमानित लागत 4.43 करोड़ रुपये”

"Amrit Bharat Station Scheme: Assured Transformation of Ramnagar Railway Station, Izzatnagar Division, Northeastern Railways - Estimated Cost of Approximately INR 4.43 Crores"

“Amrit Bharat Station Scheme: Assured Transformation of Ramnagar Railway Station, Izzatnagar Division, Northeastern Railways – Estimated Cost of Approximately INR 4.43 Crores” “अमृत भारत स्टेशन योजना: रामनगर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए आश्वासन – अनुमानित लागत 4.43 करोड़ रुपये”

 

 उधम सिंह राठौर –  सम्पादक

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल का रामनगर रेलवे स्टेशन मार्गांत होने के साथ-साथ पर्यटक की दृष्टि से विश्व प्रसिद्व टाईगर रिजर्व काॅर्बेट राष्ट्रीय पार्क के लिए विख्यात है। उत्तराखण्ड राज्य के नैनिताल जिले में मुरादाबाद-रामनगर रेलखण्ड पर स्थित यह रेलवे स्टेशन हिमालय के भव्य पहाड़ और हरियाली से घिरा हुआ है। इस स्टेशन से जिम काॅर्बेट नेशनल पार्क, सीताबनी, हनुमानधाम, काॅर्बेट वाटरफाॅल के साथ ही नैनिताल, भीमताल, सातताल समेत कई जगहों पर प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक यहाँ ग्रीष्मावकाश में दर्शनीय स्थलों पर घूमने आते हैं। रामनगर रेलवे स्टेशन पर 2 प्लेटफार्म उपलब्ध हैं तथा यहाँ से प्रतिदिन 12 गाड़ियाँ संचालित की जाती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एच.एन. इंटर कॉलेज में स्वच्छता की पाठशाला, 300 विद्यार्थियों को किया जागरूक

 

 

अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित होने के उपरांत रामनगर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुख-सुविधाओं में वृद्धि एवं उन्नयन के कार्य निम्नवत किये जायेंगेः-

यात्री आरक्षण भवन की दीवारों सहित बुकिंग कार्यालय का विस्तार कर आगंतुक कक्ष में फाॅल सीलिंग का विस्तार करके स्टेशन परिसर में स्थित राजकीय रेलवे पुलिस (जी.आर.पी.) पोस्ट को पुनस्र्थापित कर नये शौचालय ब्लाॅक बनाये जायेंगे। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार को यूनी ईट टाईल्स द्वारा स्टेशन के अग्रभाग को सुदृढ़ किया जायेगा। प्रतीक्षालय कक्ष में शिशु आहार कक्ष, स्टेनलेस स्टील बेंचे व माॅड्यूलर रैक और दिव्यांगो के लिए प्रवेश द्वार का प्रावधान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  विजयदशमी पर मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने की सुख-समृद्धि की कामना

 

 

फसाड लाइटिंग में सुधाकर सर्कुलेटिंग परिसर में एल.ई.ड़ी.फिटिंग के साथ स्ट्रीट लाईट पोल व एल.ई.ड़ी. साईनेज एवं स्टेशन नाम बोर्ड, फ्लड लाइट, हाई मास्ट लाईट लगायी जायेगी। यात्रियों को गाड़ियों के आगमन-प्रस्थान की जानकारी देने के लिए आॅटो अनाउंसमेंट सिस्टम, पुराने प्रवेश हॉल में 3-लाईन टेªन डिस्प्ले बोर्ड, प्रतीक्षालय कक्ष में 43 इंच एल.ई.ड़ी. टी.वी. ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड तथा पी.आर.एस./यू.टी.एस. हॉल में 65 इंच एल.ई.ड़ी. डिजिटल साईनेज टी.वी. लगाये जायेंगे।

 

 

प्लेटफार्म संख्या 1 पर सिंगल लाईन ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, कोच डिस्प्ले गाइडेंस सिस्टम तथा एट ए ग्लांस बोर्ड लगाये जायेंगे। पी.आर.एस./यू.टी.एस. कार्यालय में यूनिवर्सल फेयर रिपीटर और नाम डिस्प्ले बोर्ड एवं काउंटर संचार प्रणाली लगायी जायेगी। प्लेटफार्म संख्या 1 पर जी.पी.एस. घड़ी व प्लेटफार्म एवं वेटिंग रुम में हार्न/कॉलम वॉल स्पीकर और स्टेशन/प्लेटफार्म के प्रवेश/निकास द्वारो में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाये जायेंगे। काॅन्कोर्स वाले आंतरिक भागों को हरित पैच एवं भूदृश्य में परिवर्तित कर परिसंचारी क्षेत्र का विस्तार किया जायेगा। रेलवे बाउँड्री वाल पर सर्कुलेटिंग परिसर में ग्रिल फेंसिंग, अतिरिक्त 2बे यात्री छाजन एवं स्टेशन भवन की छत पर सौर ऊर्जा पैनल लगाये जायंेगे।

यह भी पढ़ें 👉  कचरा पृथक्करण और 3R का संदेश लेकर आगे आएंगे NSS विद्यार्थी

 

 

उक्त कार्य पूर्ण हो जाने पर रामनगर रेलवे स्टेशन पर प्राकृतिक एवं आधुनिकता का समावेश होगा जिसके परिणामस्वरुप रेल यात्रियों को आधुनिक यात्री सुख-सुविधाओं का लाभ मिलने के साथ ही उनके भ्रमण की सुखद यादें उनके मस्तिष्क पटल पर अंकित होगी।

karki
inder