वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व पीसीसी सदस्य अलका पाल ने मणिपुर की घटना को शर्मसार करने वाला बताते हुए केंद्र सरकार के वरिष्ठ नेताओं को कटघरे में  किया खड़ा ।

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व पीसीसी सदस्य अलका पाल ने मणिपुर की घटना को शर्मसार करने वाला बताते हुए केंद्र सरकार के वरिष्ठ नेताओं को कटघरे में  किया खड़ा ।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

काशीपुर : वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व पीसीसी सदस्य अलका पाल ने मणिपुर की घटना को शर्मसार करने वाला बताते हुए केंद्र सरकार के वरिष्ठ नेताओं को कटघरे में खड़ा किया। उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि जिस तरह से 77 दिनों से मणिपुर जल रहा है, उस पर मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना महाभारत काल की घटना को याद दिलाती है। अफसोस का विषय है कि इस शर्मसार घटना पर भाजपा की कोई भी महिला केंद्रीय मंत्री सामने आकर इसकी निंदा नहीं कर रही, केंद्र के कैबिनेट में बैठी महिला मंत्रियों को चाहिए कि मणिपुर की घटना पर सरकार से इस्तीफा मांगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से लोहियाहेड के टिक्की विक्रेता रवि शर्मा के 08 वर्षीय बेटे देव का होगा निःशुल्क उपचार

 

 

 

पीसीसी सचिव अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर ऐसे कौन से कारण है कि सरकार के नुमाइंदे इस शर्मसार करने वाली घटना पर खामोश है। उन्होंने मणिपुर सरकार को तत्काल भंग करने की मांग की। नारी प्रधान देश में आज नारियों को निर्वस्त्र घुमाना मणिपुर में जंगलराज का गवाह है।

karki
inder