वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी द्वारा की गई मासिक अपराध गोष्ठी, में दिये गये सख्त दिशानिर्देश, सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को किया गया सम्मानित।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी द्वारा की गई मासिक अपराध गोष्ठी, में दिये गये सख्त दिशानिर्देश, सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को किया गया सम्मानित।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

आज दिनांक 24 अगस्त 2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजूनाथ टीसी महोदय द्वारा मासिक अपराध गोष्टी की गई। सर्वप्रथम महोदय द्वारा थानों व चौकियों में नियुक्त पुलिस कर्मियों का सम्मेलन लिया गया तथा सम्मेलन में आई समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया। यदि कोई पीड़ित थाने में आए तो थाने में नियुक्त पुलिस कर्मियों की कार्यवाही त्वरित होनी चाहिए इसमें ढिलाई की गई तो संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी उत्तराखंड के गौरव पर हमला: मंत्री कैड़ा

 

 

आमजन के साथ पुलिस का व्यवहार अच्छा होना चाहिए। चोरी,बाइक चोरी,नकबजनी, मोबाइल चोरी व अन्य ऐसी घटनाएं जिससे आम व्यक्ति परेशान रहता है इनके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाए। यदि पीड़ित को थाना/ चौकी का चक्कर बार-बार लगवाया जाएगा तो सम्बन्धित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 54 फील्ड ट्रेनरों को दिया गया तीन दिवसीय प्रशिक्षण

 

 

सीसीटीएनएस में थानों के द्वारा सूचना समय से अपडेट ना करने के पश्यात सभी कोतवाली/थाना प्रभारियों को समय से सूचना अपडेट करने को निर्देशित किया गया।ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने हेतु चेकिंग करने के लिए सभी थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया सभी अपने अपने क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

 

गोष्ठी में 25 अधिकारी/ कर्मचारियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया।

 

 

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी क्राइम/ट्रैफिक, एसपी रुद्रपुर, एसपी काशीपुर, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष, समस्त शाखा प्रभारी व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

*मीडिया सैल*
*उधम सिंह नगर पुलिस*

karki
inder