नैनीताल
जरा हटके नैनीताल

नैनीताल के न्यायाधीश और विधिक सेवा प्राधिकरण ने मिलकर चलाया ‘हरियाली अभियान।

Spread the love

नैनीताल के न्यायाधीश और विधिक सेवा प्राधिकरण ने मिलकर चलाया ‘हरियाली अभियान।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

नैनीताल – माननीय उत्तराखंड विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय व उसके आस-पास के क्षेत्रों में माननीय जिला न्यायाधीश सुजाता सिंह व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सीनियर सिविल जज बीनू गुलियानी द्वारा जिले में संचालित “मानवता के उत्तर जीवन हेतु वृक्षों का महत्व के दौरान” वृक्षारोपण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सीनियर सिविल जज ने बताया कि इस वृक्षारोपण में फलदार व औषधि के साथ छायादार वृक्ष लगाए गए। उन्होंने कहा कि यह वृक्षारोपण कार्यक्रम 21 जून 21 जुलाई 2023 तक चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  *​धूप की तपन और राष्ट्रहित का जुनून: डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बड़े वाहनों को किया 'नो'* *वीआईपी कल्चर को किनारे कर, आम आदमी की तरह बाइक से सफर; एसएसपी की अनूठी पहल*

 

 

इस अवसर पर परिवार न्यायाधीश सुवीर कुमार, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश अजय चौधरी ,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश सिंह ,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योत्सना,सिविल जज सीनियर डिविजन पुनीत कुमार, सिविल जज जूनियर डिविजन तनुजा कश्यप, सिविल जज जूनियर डिविजन प्रथम अपर आयशा फरहीन,जिला बार अध्यक्ष मनीष जोशी,शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुशील कुमार शर्मा ,चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसलिंग अधिवक्ता सोहन तिवारी, संयुक्त जिला कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
———————
जिला सूचना कार्यालय नैनीताल। 05942-235605.

यह भी पढ़ें 👉  वनाधिकार समिति ने बसंती आर्य को सौंपा दावा, परीक्षण में निभाएंगी अहम भूमिका।