यूएसडीएमए द्वारा नोडल अधिकारियों की कैपिसिटी बिल्डिंग हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आरम्भ।

उत्तराखण्ड

यूएसडीएमए द्वारा नोडल अधिकारियों की कैपिसिटी बिल्डिंग हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आरम्भ।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के आपदा प्रबन्धन विशेषज्ञों द्वारा प्रतिदिन सचिवालय में विभिन्न विभागों के आपदा नोडल अधिकारियों को कुशल आपदा प्रबन्धन हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को यूएसडीएमए के विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विभागों के आपदा नोडल अधिकारियों को सचेत एप, रिसोर्स मैपिंग, फोरकास्टिंग सिस्टम, वाहनों के जीपीएस का एपीआई लिंकिंग, ऑड अवर स्ट्रेटजी, आपदा प्रबन्धन में नई टेक्नॉलॉजी का उपयोग आदि की जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों के आपदा नोडल अधिकारियों के क्षमता निर्माण (कैपिसिटी बिल्डिंग ) हेतु यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिदिन संचालित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 की नकदी बरामद

 

 

इस अवसर पर अपर सचिव  सविन बंसल, यूएसडीएमए विशेषज्ञ डा0 पूजा राणा, सिस्टम एक्सपर्ट  अमित शर्मा, जीआईएस एक्सपर्ट  रोहित कुमार, यूएसडीएमए विशेषज्ञ डा मणि, सुश्री तन्द्रिला सरकार तथा विभिन्न विभागों के आपदा नोडल अधिकारी मौजूद रहे।