Uncategorized जरा हटके हरिद्वार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कावड़ पट्टी का किया औचक निरीक्षण।

Spread the love

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कावड़ पट्टी का किया औचक निरीक्षण।

 

*मुख्यमंत्री धामी ने कावड़ियों पर की पुष्प वर्षा।*

*अस्थाई चिकित्सा शिविर का किया निरीक्षण।*

*दूसरे राज्यों से हरिद्वार आए कावड़ियों से लिया फीडबैक।*

 

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शंकराचार्य चौक, हरिद्वार में कावड़ पट्टी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए कावड़ियों से प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के विभिन्न इलाकों से आए कावड़ियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने उनसे सरकार द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी लिया।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में लालकुआं पुलिस की बड़ी कामयाबी 🚨 💥 35 लाख के सोने के आभूषण बरामद, 3 सनसनीखेज चोरी की घटनाओं का खुलासा

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शंकराचार्य चौक स्थित अस्थाई चिकित्सा शिविर का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कावड़ियों के स्वास्थ्य संबंधित पर्याप्त व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर सुनिश्चित हो। साथ ही कावड़ पट्टी के प्रत्येक स्थान पर साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। पैदल जा रहे कावड़ियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  *देवभूमि में शांति सर्वोपरि: सड़कों व सार्वजनिक स्थान पर नमाज़ नहीं, खुले में कुर्बानी नहीं, सोशल मीडिया पर उन्माद नहीं — कप्तान मंजुनाथ टीसी की दो टूक* *देवभूमि में भाई-चारे से मनाएं त्यौहार, अराजकता और गुंडागर्दी नहीं चलेगी* *मस्जिद परिसर व ईदगाह में होगी नमाज, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और कुर्बानी के फोटो-वीडियो प्रसारित करने वालों पर पैनी नज़र, होगी कड़ी कार्यवाही*