जरा हटके नैनीताल

नशा मुक्ति भारत अभियान के अन्तर्गत पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग, लोगो को नशे के प्रति जागरूक व आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।

Spread the love

उधम सिंह राठौर – संपादक

नैनीताल/ भीमताल 11 दिसम्बर 2022 नौकुचियाताल में नशा मुक्ति भारत अभियान के अन्तर्गत पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग, मानस नशा मुक्ति केन्द्र लामाचौड़ एवं मीमांसा मेन्टल हेल्थ सेन्टर द्वारा स्कूली विद्यार्थियों व स्थानीय लोगो को नशे के प्रति जागरूक व आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा कार्यक्रम में नशे के प्रति भाषण प्रतियोगिता आयोजित कर प्रथम तीन छात्रों को पुरस्कार भी प्रदान किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अरुणा शाह, द्वितीय मानसी, तृतीय अभिषेक तथा कविता प्रतियोगिता में प्रथम ज्योति, द्वितीय दीपांजली, तृतीय विजय को पुरस्कार दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *👉 मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि” में युवाओं को नशे से बचाने में जुटे एसएसपी मंजूनाथ टीसी* *60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,🏆 एसएसपी ने टीम का बढ़ाया मनोबल* *🗣️ नशा बेचने वालों की अब खैर नहीं — संपत्ति भी जाएगी- SSP NAINITAL*

 

 

जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने बताया गया कि शिक्षा वसुन्धरा समूह द्वारा प्रत्येक रविवार को नौकुचियाताल क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाता है। कार्यक्रम में लगभग 120 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में मनोवैज्ञानिक डॉ कोमल शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, क्षेत्राधिकारी भवाली, सभासद रामपाल गंगोला के साथ ही मानस नशा मुक्ति केन्द्र के सदस्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिध व लोग आदि उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस में भावनात्मक विदाई: 4 कर्मियों की सेवाओं को सलाम, एसपी मनोज कुमार कत्याल ने किया सम्मानित