विगत रात्रि राष्ट्रीय राजमार्ग 09 में धौन के समीप हुए बस हादसे में घायल मरीजों के स्वास्थ्य का हाल चाल जानने हेतु जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी जिला चिकित्सालय चंपावत पहुंचे।

विगत रात्रि राष्ट्रीय राजमार्ग 09 में धौन के समीप हुए बस हादसे में घायल मरीजों के स्वास्थ्य का हाल चाल जानने हेतु जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी जिला चिकित्सालय चंपावत पहुंचे।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

चंपावत 19 जून
विगत रात्रि राष्ट्रीय राजमार्ग 09 में धौन के समीप हुए बस हादसे में घायल मरीजों के स्वास्थ्य का हाल चाल जानने हेतु जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी जिला चिकित्सालय चंपावत पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से वार्ता कर उनकी कुशल क्षेभ जानी और उन्हें किसी भी प्रकार से घबराने, चिंता न करने का साहस दिया। उन्होंने भर्ती मरीजों एवं परिजनों से अस्पताल द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, भोजन व्यवस्था, दवाई आदि के बारे में जानकारी ली। भर्ती मरीजों ने जिलाधिकारी को बताया कि जिस तरह से पंजाबी हमेशा सेवा भाव का रखते हुए सेवा करते है उसी तरह हमे भी यहा प्रशासन, चिकित्सकों के साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा बेहतर सुविधाएं दी और मदद की गई। उन्होंने श्रद्धालुओं को हर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। उन्होंने रेड क्रॉस से घायलों को बेहतर भोजन आपूर्ति, फल आदि से व्यवस्था भी करने के निर्देश उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए। साथ ही बच्चों को भी आवश्यक चीजें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं अन्य का स्वास्थ्य बेहतर है।

 

यह भी पढ़ें 👉  कचरा पृथक्करण और 3R का संदेश लेकर आगे आएंगे NSS विद्यार्थी

 

 

इसके बाद जिलाधिकारी गोरलचौड़ स्थित रेन बसेरे पहुंचकर वहा रुके यात्रियों से भी मिले और उनसे वार्ता कर उन्ही दी गई सुविधाओं के बारे में फीड बैक लिया। रेन बसेरे में ठहरे यात्रियों ने जिलाधिकारी को बताया कि उन्हें भी यहां सभी का पूरा सहयोग एवं सुविधाएं मिली है और सभी का स्वास्थ्य ठीक। कुछ लोगों में हल्की हल्की दर्द महसूस हो रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल रेन बसेरे में रुके यात्रियों की स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 1.24 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क सुधारीकरण कार्य का किया शिलान्यास

 

 

 

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर रिंकू बिष्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी केके अग्रवाल, प्रबंधक श्री रीठासाहिब गुरुद्वारा बाबा श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 54 फील्ड ट्रेनरों को दिया गया तीन दिवसीय प्रशिक्षण

जिला सूचना अधिकारी, चंपावत

karki
inder