उत्तर प्रदेश क्राइम शाहजहांपुर

पिता के अंतिम संस्कार में गया 5 साल का बेटा नदी में डूबा, हुई मौत।

Spread the love

पिता के अंतिम संस्कार में गया 5 साल का बेटा नदी में डूबा, हुई मौत।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

शाहजहांपुर के जलालाबाद में शुक्रवार को दिल झकझोर देने वाली घटना घटित हुई। यहां रामगंगा घाट पर पिता के अंतिम संस्कार में आया पांच साल का बेटा नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शाहजहांपुर के जलालाबाद में पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया पांच साल का बेटा ऋतिक रामगंगा नदी में डूब गया। जब तक उसे निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पति के बाद बेटे की मौत की खबर पाकर मां बदहवास हो गई।मुखाग्नि के लिए उनके बड़े बेटे दस वर्षीय हिमांशु को ले जाया गया। गंगा घाट जा रही ट्रॉली पर प्रमोद का छोटा बेटा ऋतिक भी बैठ लिया। बताते हैं कि दोपहर करीब डेढ़ बजे अंतिम संस्कार के बाद अन्य लोगों के साथ ऋतिक भी नदी में घुसकर नहाने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में ‘ड्रामा’, पुलिस ने कर दिया ‘क्लाइमेक्स’ – 112 की फर्जी कॉल पड़ी भारी!”

 

 

 

इस बीच उसका पैर फिसला और वह डूबने लगा। वहीं नहा रहे ऋतिक के रिश्तेदार काली और सिमरन ने उसे बचाने का प्रयास किया। वे गहराई में जा पहुंचे और अपना संतुलन खो बैठे। तभी वहां मौजूद तीन मछुआरों ने नदी में कूदकर सभी को बाहर निकाला। इस दौरान ऋतिक बेहोश हो चुका था। आनन-फानन में उसे बाइक से जलालाबाद सीएचसी लाया गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पति के बाद बेटे की मौत की खबर मां ममता गश खाकर गिर पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में घिनौनी वारदातः सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता सलाखों के पीछे।

 

 

 

 

 

आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह संभाला।इस घटना से गांव के लोग स्तब्ध हैं। एक ही दिन में पति और बेटे को खोने वाली ममता सुध-बुध खो बैठी है। परिजन उसे किसी तरह संभाल रहे थे। जिस घाट पर पिता का अंतिम संस्कार हुआ, उसी घाट पर बेटे को भी दफना दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैक्टर सड़क पर चलाने के लिए है, गुंडागर्दी के लिए नहीं- पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी, एसएसपी के 'चक्रव्यूह' में फंसा जानलेवा हमलावर अवैध तमंचे के साथ वारदात के चंद घंटों बाद कालाढूंगी पुलिस की गिरफ्त में