जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने शुक्रवार को 34.5 लाख रूपये की लागत से कलेक्टेट भवन की छत पर स्थापित 80 किलो वाट के सोलर पॉवर प्लान्ट का फीता काटकर किया उद्घाटन।

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

रूद्रपुर 16 जून 2023- जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने शुक्रवार को 34.5 लाख रूपये की लागत से कलेक्टेट भवन की छत पर स्थापित 80 किलो वाट के सोलर पॉवर प्लान्ट का फीता काटकर उद्घाटन किया।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सोलर प्लांट स्थापित करने का कुख्य उद्देश्य है कि अधिक से अधिक सौर ऊर्जा का उपयोग किया जा सके तथा हाइड्रो एनर्जी पर निर्भरता कम से कम हो सके। उन्होंने कहा कि सोलर प्लांट से जिला कार्यालय को 300 से 350 यूनिट बिजली प्रतिदिन प्राप्त होगी। जिससे माह में औषतन 9000 यूनिट बिजली कार्यालय को उपलब्ध होती रहेगी। जिस कारण जिला कार्यालय का विद्युत व्यय बहुत कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

 

 

उन्होंने कहा कि पानी, हवा एवं वातावरण बना रहे और हाईड्रो एनर्जी पर निर्भरता कम से कम हो, इसी सोच के साथ सोलर पॉवर प्लांट स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे अन्य सरकारी भवनों में भी सोलर पॉवर प्लांट स्थापित किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें! वीकेंड पर बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

 

 

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
———————————————–

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में गूंजा सफलता का मंत्र, आयुक्त दीपक रावत ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास का संदेश

अहमद नदीम, जिला सूचना अधिकारी ऊधम सिंह नगर, फो0न0- 05944-250890

karki
inder