जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा जिला मुख्यालय में 18 करोड़ रुपए से बनाए जा रहे पॉलिटेक्निक भवन ब्लॉक का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

चंपावत 14 जून 2023

जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा जिला मुख्यालय में 18 करोड़ रुपए से बनाए जा रहे पॉलिटेक्निक भवन ब्लॉक का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा चौड़ासेठी के ग्रामीणों की सड़क से गांव को जोड़ने संबंधित समस्याएं सुनी और कहा कि समस्या के समाधान हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत 02 सितंबर को जनपद नैनीताल के कक्षा 01 से 12 तक के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित - जिलाधिकारी*

इस दौरान *जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की सड़क से संबंधित समस्या सुनी और इस संबंध में उनसे वार्ता की।* निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम के सहायक अभियंता से निर्माण किए जा रहे भवन के कार्यों की जानकारी ली। जिस पर सहायक अभियंता द्वारा अवगत कराया की 18 करोड रुपए से दो ब्लाकों का निर्माण किया जाना है। कार्य प्रगति पर है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सही समय और पूर्ण गुणवत्ता के साथ भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो, यह सुनिश्चित कर लिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित; 26 से 40 वर्षों की सराहनीय पुलिस सेवा के बाद हुए ऐच्छिक सेवानिवृत्त

 

 

 

 

इस दौरान ब्लाक प्रमुख चंपावत रेखा देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष *पॉलिटेक्निक परिसर से चौड़ासेठी तक सड़क मार्ग से जोड़े जाने की समस्या रखी,* जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि गांव को सड़क से जोड़े जाने हेतु जो भी समाधान होगा वह अवश्य ही निकाला जाएगा, जिस हेतु पॉलिटेक्निक, तहसीलदार, कार्यदाई संस्था सीएनडीएस के अधिकारी 3 दिन के भीतर स्थलीय सर्वे करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  *अब WCCB में IPS प्रहलाद नारायण मीणा संभालेंगे राष्ट्रीय जिम्मेदारी, बने डायरेक्टर* *बनभूलपुरा हिंसा में पुलिस टीम की ढाल बने, कई जिलों की कमान का अनुभव और विजिलेंस में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई, 5,000 फीट से 5 बार पैरा जंपिंग का साहस*

 

 

 

 

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, प्रधानाचार्य पॉलिटेक्निक रोहित जोशी, सहायक अभियंता सीएनडीएस कन्हैया लाल, कांट्रेक्टर मनीष सरन, ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी, चंपावत

karki
inder