उत्तर प्रदेश क्राइम

कच्ची शराब पीने से 3 युवकों की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस।

Spread the love

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

संतकबीरनगर में कच्ची शराब पीने से मंगलवार देर शाम तीन युवकों की मौत हो गई। दो युवक धनघटा गांव के रहने वाले थे और अन्य गांव का था। सीएचसी मलौली की सूचना पर पुलिस ने दो शवों को कब्जे में लिया, एक अन्य की मौत की सूचना से अनभिज्ञता जाहिर की है।जानकारी के अनुसार, धनघटा गांव निवासी भालचंद्र उर्फ डेबा की पत्नी अशरफा देवी की मंगलवार को मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार ⚡️ 💥 41.5 ग्राम हेरोइन (पन्नी सहित) के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

 

 

 

सीएचसी मलौली के डॉक्टर रवि कुमार ने बताया कि तीन लोग अस्पताल लाए गए थे, जिसमें से दो को देखते ही मृत घोषित कर दिया गया, तीसरे को उपचार के बाद घर भेजा गया था। दो लोगों के मरने की सूचना धनघटा पुलिस को दी गई है। डॉक्टर के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि कच्ची शराब पीने से तीनों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में SOG व चोरगलिया पुलिस की सटीक घेराबंदी, अपराध की तैयारी नाकाम* *तमंचे बेचकर दहशत फैलाने का सपना था, नैनीताल पुलिस ने सीधे जेल का रास्ता दिखा दिया* *हथियारों के जखीरे 08 अवैध तमंचे, 10 जिंदा कारतूस के साथ एक तस्कर जेल रवाना*