उत्तर प्रदेश क्राइम गाजियाबाद

टेंट की दुकान में लगी भीषण आग हादसे में 2 महिलाओं की हुई मौत।

Spread the love

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बड़ा घटना हुई। सोमवार तड़के लोनी में एक टेंट की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग दुकान के ऊपर बने मकान में पहुंच गई। मकान में मौजूद कुछ लोगों ने छत से कूदकर जान बचाई। जबकि दो महिलाओं की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, लोनी बॉर्डर थाना इलाके के लाल बाग कॉलोनी में सतीश टेंट हाउस के नाम से दुकान है। दुकान के ऊपर दो मंजिला मकान बना हुआ है। टेंट हाउस की दुकान में सोमवार को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के सौदागरों पर फिर चला पुलिस का शिकंजा! 🚔 एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

 

 

दुकान के ऊपर बने मकान में भी आग फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। उससे पहले ही आसपास के लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। इस दौरान आग की लपटों में घिरे परिवार के 4 से 5 सदस्यों ने किसी तरह छत से कूदकर जान बचाई। जबकि दो महिलाओं की झुलसने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  *धमकी का जवाब गिरफ्तारी, महाराष्ट्र के आरोपी का पीछा कर पंतनगर से दबोचा, नफरत पहुंची जेल तक* *जनपद की शांति और सौहार्द से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी- SSP NAINITAL MANJUNATH*

 

 

 

 

महिलाओं की पहचान 32 साल ममता और 55 साल भरतो देवी के रूप में हुई है।