एसएसपी अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर तत्काल एक्शन, दो नाबालिग बच्चों को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया।

एसएसपी अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर तत्काल एक्शन, दो नाबालिग बच्चों को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया।

स्कूल जाने के बजाय गरमपानी की ओर निकले दो नाबालिग बच्चे, नैनीताल पुलिस ने खैरना से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

डायल-112 पर सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस, खैरना-गरमपानी क्षेत्र में चलाया सघन चेकिंग अभियान

नैनीताल। नैनीताल पुलिस की तत्परता और सतर्कता से स्कूल जाने के लिए घर से निकले दो नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया। दोनों बच्चे स्कूल पहुंचने के बजाय गरमपानी की ओर जा रहे थे। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया और खैरना-गरमपानी क्षेत्र से दोनों बच्चों को सुरक्षित खोज निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  सरस मेले में आयुक्त दीपक रावत ने की जमकर खरीदारी, मेयर गजराज बिष्ट बोले—कुमाऊं मंडल का जलता दीपक है सरस मेला

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार, 28 नवंबर 2026 को ग्राम गंगरकोट निवासी एक व्यक्ति ने डायल-112 पर सूचना दी कि उसका पुत्र और गांव का एक अन्य बालक स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन स्कूल न जाकर गरमपानी की ओर जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान दिवस पर मंडलायुक्त और डीएम ने दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल अर्पण यदुवंशी ने तत्काल पुलिस अधिकारियों को बच्चों की तलाश के निर्देश दिए। एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी विनय सिंह के पर्यवेक्षण में भवाली कोतवाली पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।

प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी खैरना सतीश उपाध्याय और पुलिस टीम ने खैरना एवं गरमपानी बाजार क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग करते हुए बच्चों की तलाश शुरू की। पुलिस की सक्रियता और लगातार प्रयासों के चलते दोनों नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वर्दी का रुतबा नहीं, दिलों में बनाई जगह ही असली पहचान है…” SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की विदाई पर पुलिस परिवार ने उनके नेतृत्व, विश्वास और मानवीय संवेदनाओं को किया याद “जाते-जाते भी हर कर्मचारी का रखा मान, खुद कार्यालय पहुंचकर की हौसला अफजाई…” SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की आत्मीय विदाई ने पुलिसकर्मियों को किया भावुक

 

 

 

 

इसके बाद परिजनों को चौकी खैरना बुलाकर बच्चों की काउंसलिंग की गई और आवश्यक समझाइश देने के बाद दोनों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

नैनीताल पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की गतिविधियों और स्कूल आने-जाने पर नियमित नजर रखें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर सूचना दें।