नवागत सेनानायक मंजुनाथ टीसी ने संभाली कमान, 31वीं वाहिनी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आए सेनानायक मंजुनाथ टीसी, 31वीं वाहिनी PAC का किया व्यापक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश

 

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक 

 

 

रुद्रपुर। 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के नवागत सेनानायक मंजुनाथ टीसी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद वाहिनी की व्यवस्थाओं को परखने के लिए 28 नवंबर 2026 को विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं से लेकर जवानों के रहने, खाने और सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की तत्परता से कुछ ही घंटों में मिला खोया हुआ Samsung मोबाइल फोन, युवती ने जताया आभार*

 

 

 

 

निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम सेनानायक मंजुनाथ टीसी ने गार्द की सलामी ग्रहण की। इसके बाद प्रशासनिक भवन की विभिन्न शाखाओं का क्रमवार निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने वाहिनी के शस्त्रागार, स्टोर कार्यालय, मनोरंजन कक्ष, भोजनालय, पुलिस दूरसंचार केंद्र, जवानों की बैरकों एवं आवासीय परिसरों का निरीक्षण किया। इस दौरान शस्त्रों की सुरक्षा एवं रखरखाव, संसाधनों की उपलब्धता, अभिलेखों के संधारण, स्वच्छता और पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी।

यह भी पढ़ें 👉  ठंड पर भारी पड़ा सरस मेले का उत्साह, सांसद अजय भट्ट की मौजूदगी में स्टार नाइट में देर रात तक झूमे दर्शक

सेनानायक ने शस्त्रागार में रखे शस्त्रों एवं उपकरणों की नियमित जांच, साप्ताहिक साफ-सफाई और निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं स्टोर कार्यालय में उपलब्ध सामग्री का उचित रखरखाव और अभिलेखों को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया।

भोजनालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छता एवं भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जवानों की बैरकों और आवासीय परिसरों में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान दिवस पर कुमाऊँ आईजी निवेदिता कुकरेती ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान के आदर्शों पर चलने की शपथ

 

 

 

 

निरीक्षण के अंत में सेनानायक मंजुनाथ टीसी ने संबंधित अधिकारियों को वाहिनी की सभी व्यवस्थाओं का नियमित पर्यवेक्षण करने और जहां भी सुधार की आवश्यकता हो, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि वाहिनी की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ बनाए रखने के साथ पुलिसकर्मियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।