SSP मंजूनाथ के एक साल के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था का दिखा दमदार असर, छात्र संघ चुनाव-2026 में नैनीताल पुलिस ने पेश की नजीर पुख्ता सुरक्षा, उपद्रवियों पर पैनी नजर और पुलिस की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण संपन्न हुए चुनाव, जमकर हुई थी तारीफ

SSP मंजूनाथ के एक साल के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था का दिखा दमदार असर, छात्र संघ चुनाव-2026 में नैनीताल पुलिस ने पेश की नजीर

पुख्ता सुरक्षा, उपद्रवियों पर पैनी नजर और पुलिस की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण संपन्न हुए चुनाव, जमकर हुई थी तारीफ

 

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक 

 

SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के एक वर्ष के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अराजक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा संवेदनशील आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर रहा है। इसी कार्यशैली और रणनीति के अनुरूप छात्र संघ चुनाव को लेकर भी व्यापक सुरक्षा प्लान तैयार किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ के बढ़ते आतंक से दहला रामनगर! कल टेढ़ा गांव में महिला पर हमला, आज फाँटो में 15 वर्षीय दिलशाद की दर्दनाक मौत

 

 

 

 

चुनाव के दौरान अराजक एवं उपद्रवी तत्वों पर पैनी नजर रखी गई। संवेदनशील स्थलों एवं मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के साथ लगातार गश्त, भ्रमण एवं चेकिंग की गई। वहीं कानून-व्यवस्था के साथ यातायात प्रबंधन को भी सुचारु बनाए रखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  जमीन के नाम पर 51 लोगों से रकम वसूली, दीपक रावत ने दिए लैंड फ्रॉड एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

 

 

 

 

SSP के निर्देशन में पुलिस की सतर्कता और समयबद्ध सुरक्षा इंतजामों का परिणाम रहा कि पूरे चुनाव के दौरान कहीं भी कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई और चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें 👉  ढिकाला पहुंचे 36 प्रशिक्षु वन आरक्षी, वन और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

 

 

 

चुनाव के सफल आयोजन पर स्थानीय नागरिकों, छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज प्रबंधन द्वारा नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था एवं कार्यशैली की सराहना करते हुए SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. एवं नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।