संविधान दिवस पर कुमाऊँ आईजी निवेदिता कुकरेती ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान के आदर्शों पर चलने की शपथ
हल्द्वानी। संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती द्वारा कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया गया।
इस दौरान उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर संविधान के प्रति सम्मान, कर्तव्यनिष्ठा और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
#संविधान_दिवस #NainitalPolice #KumaunRange #UttarakhandPolice #IndianConstitution








