संविधान दिवस पर पौड़ी पुलिस ने ली लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की शपथ, उद्देशिका का किया सामूहिक पाठ

संविधान दिवस पर पौड़ी पुलिस ने ली लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की शपथ, उद्देशिका का किया सामूहिक पाठ

 

न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को जीवन में अपनाने का लिया संकल्प

 

पौड़ी। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को पौड़ी पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ कर संविधान के प्रति सम्मान, निष्ठा और समर्पण व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के 6 निरीक्षकों को भावभीनी विदाई, एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. ने स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर पुलिस लाइन पौड़ी एवं पुलिस कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का पाठ कर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में लोकगीतों और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत

 

इस दौरान जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों एवं चौकियों में पुलिस कर्मियों को संविधान के प्रति निष्ठा और संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  पिता-माता का बढ़ाया मान, अब देशभर के खिलाड़ियों से मुकाबला करेगी रामनगर की बेटी।

 

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने, आमजन के अधिकारों की रक्षा करने तथा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं जनहितकारी पुलिसिंग सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।