उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 IPS अधिकारियों के तबादले; कई जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी शासनादेश के तहत नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और टिहरी समेत कई जिलों के पुलिस कप्तानों को बदल दिया गया है।
नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है। उनकी जगह अर्पण यदुवंशी नैनीताल के नए एसएसपी होंगे। ऊधमसिंह नगर में अजय गणपति को एसडीआरएफ का सेनानायक और मणिकांत मिश्रा को नया एसएसपी बनाया गया है।
वहीं देवेंद्र पींचा को पौड़ी का एसएसपी तथा सरिता डोबाल को टिहरी की कमान सौंपी गई है। टिहरी की एसएसपी श्वेता चौबे को आईआरबी द्वितीय का सेनानायक नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा पंकज भट्ट, हरीश वर्मा, अमित श्रीवास्तव प्रथम, अमित श्रीवास्तव द्वितीय, विशाखा अशोक भदाणे, संदीप पंवार, जितेंद्र मेहरा, जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए हैं।








