नाबालिग गैंगरेप मामले में बड़ा एक्शन! चार आरोपी गिरफ्तार होने के बाद अब त्रिशूल होमस्टे पर प्रशासन का ताला, पूरा परिसर सील

🚨 नाबालिग गैंगरेप मामले में बड़ा एक्शन! चार आरोपी गिरफ्तार होने के बाद अब त्रिशूल होमस्टे पर प्रशासन का ताला, पूरा परिसर सील

 

 

 

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र के बहुचर्चित नाबालिग गैंगरेप प्रकरण में पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की पुलिस टीम ने एक दिन पहले मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, आज पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने अपराध में प्रयुक्त त्रिशूल होमस्टे को सील कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  शहरों को हिल एंड हिमालयन सिटी के रूप में किया जाए विकसित! तोखन साहू*

 

 

 

 

 

जांच के दौरान सामने आया कि नाबालिग को बिना आईडी सत्यापन के होमस्टे में कमरा उपलब्ध कराया गया था। इसी परिसर का इस्तेमाल पॉक्सो अधिनियम से जुड़े अपराध को अंजाम देने में किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने पूरे होमस्टे परिसर को सील कर दिया। वहीं, होमस्टे के संचालन और अन्य अनियमितताओं को लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई भी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने डीएसए मैदान में फूड फेस्टिवल का किया शुभारंभ*

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती के बाद पहले चार आरोपियों की गिरफ्तारी और अब अपराध में प्रयुक्त ठिकाने को सील किए जाने से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटकों के लिए रेड कारपेट, ग्रामीणों के लिए रास्ता बंद! दुर्गा देवी-मैदा बन मार्ग पर भड़का जनआक्रोश, 15 नवंबर से आंदोलन का अल्टीमेटम!

 

 

 

 

 

जिला प्रशासन और नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। अपराधियों के साथ-साथ नियमों की अनदेखी कर उन्हें ठिकाना उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।