विकास कार्यों को रोकने की कोशिश पर कांग्रेस को मदन जोशी की चुनौती, पूछा—आखिर किसका भला चाहती है कांग्रेस?

विकास कार्यों को रोकने की कोशिश पर कांग्रेस को मदन जोशी की चुनौती, पूछा—आखिर किसका भला चाहती है कांग्रेस?

 

 

 

 

रामनगर। भाजपा नेता मदन जोशी ने शुक्रवार को रामनगर में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अतिक्रमण सुरक्षा, ड्रेनेज और बाढ़ सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्यों को भ्रष्टाचार का नाम देकर रुकवाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण*

 

 

 

 

 

मदन जोशी ने सवाल उठाया कि क्या केवल चुनाव नजदीक आने के कारण बाढ़ सुरक्षा के जरूरी कार्य रोक दिए जाने चाहिए? उन्होंने हरिद्वार के तटबंधों और उत्तरकाशी व चमोली में वर्ष 2025 की आपदा के बाद चल रहे निर्माण कार्यों का भी जिक्र किया।

उन्होंने देहरादून की ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने के कार्यों को लेकर उठाए जा रहे राजनीतिक सवालों पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि सरकार का रुख स्पष्ट है कि विकास कार्य नहीं रुकेंगे और भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  *सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 85 वाहनों के चालान*

प्रेस वार्ता में मदन जोशी ने 2,675 करोड़ रुपये की निविदा राशि को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि निविदा राशि को सरकारी भुगतान बताकर जनता को गुमराह करना उचित नहीं है। यदि कांग्रेस को टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता नजर आती है तो उसे संबंधित टेंडर नंबर और ठोस सबूत सार्वजनिक करने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल का फरार वारंटियों के विरुद्ध सख्त एक्शन!* *बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 05 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार*

 

 

 

 

 

उन्होंने कांग्रेस से आरोप-प्रत्यारोप के बजाय तथ्यों के साथ सामने आने की चुनौती दी।

अब सवाल यह है कि विकास कार्यों और टेंडर प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों पर कांग्रेस क्या जवाब देती है?