दो दिवसीय भीमताल लेक कार्निवाल का होगा आयोजन* *14 एवं 15 नवम्बर को सजेगी सांस्कृतिक एवं बॉलीवुड प्रस्तुतियों की महफिल*

*दो दिवसीय भीमताल लेक कार्निवाल का होगा आयोजन*

*14 एवं 15 नवम्बर को सजेगी सांस्कृतिक एवं बॉलीवुड प्रस्तुतियों की महफिल*

 

 

 

 

*भीमताल, 13 नवम्बर 2026।*

भीमताल में 14 एवं 15 नवम्बर को दो दिवसीय लेक कार्निवाल का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत दोनों दिन सांस्कृतिक एवं मनोरंजन से भरपूर संध्याओं का आयोजन किया जाएगा।

सचिव लेक कार्निवाल आयोजन समिति नितेश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 नवम्बर को सायं 7 बजे से डांठ, भीमताल में उत्तराखंड फोक नाइट आयोजित की जाएगी। इसमें प्रसिद्ध लोकगायिका स्वाति भट्ट एवं लोकगायक किशन महिपाल अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और संगीत की छटा बिखेरेंगे तथा विहान सांस्कृतिक ग्रुप अल्मोड़ा द्वारा भी प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन भवन में गार्ड को पीटकर लूटा कॉपर वायर, हल्द्वानी पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि कार्निवाल के दूसरे दिन 15 नवम्बर को सायं 7 बजे से बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दिल्ली का प्रसिद्ध द तत्व बैंड अपनी आकर्षक संगीत प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेगा तथा हुड़किया बैंड रुद्रपुर द्वारा भी प्रस्तुति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस*

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि डांठ पार्किंग व दीनदयाल पार्क स्थित पार्किंग स्थल को बंद रखते हुए एलपी इंटर कॉलेज व जिला पंचायत डाक बंगले में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं पर्यटकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्निवाल में प्रतिभाग कर इस सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लें।

यह भी पढ़ें 👉  मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक शोमिता बिस्वास ने ली समीक्षा बैठक, बाल संरक्षण और आश्रय गृहों की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देश

 

 

 

 

इस दौरान लेक कार्निवाल आयोजन समिति सहसंयोजक पंकज जोशी, उपाध्यक्ष नीतेश बिष्ट, सांस्कृतिक सचिव पूरन जोशी, संयुक्त सचिव शरद पांडे व मोहित पडियार, कमल जोशी, पंकज उप्रेती, प्रकाश कनोजिया, प्रकाश आर्या, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार पंत, सहायक परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल आदि उपस्थित थे।