डीएम ललित मोहन रयाल का बड़ा फैसला, खनन वाहन स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया को मिली रफ्तार!

*डीएम ललित मोहन रयाल का बड़ा फैसला, खनन वाहन स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया को मिली रफ्तार!

 

 

 

 

गौला के 431और नंधौर के 50 खनन वाहनों का हुआ स्वामित्व परिवर्तन*

*जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर हुई कार्रवाई, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों को भी मिली राहत*

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला की तैयारियों को लेकर विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित*

*हल्द्वानी।* गौला और नंधौर नदी में खनन कार्य में लगे वाहनों के स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया को गति देते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर गौला नदी में पंजीकृत 431 खनन वाहनों तथा नंधौर नदी के 50 वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिवंगत राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में सादगी से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नौकायन प्रतियोगिता रद्द

 

 

 

 

 

 

खनन समिति की इस प्रक्रिया के तहत खनन वाहनों के स्वामित्व परिवर्तन की कार्रवाई पूरी की गई है। इसके साथ ही मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों के नाम पर भी वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन किया गया है, जिससे संबंधित परिवारों को राहत मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  मंडलायुक्त दीपक रावत और डीएम ललित मोहन रयाल ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुरक्षित त्योहार मनाने की अपील

जिला प्रशासन की इस पहल से खनन कारोबार से जुड़े वाहन स्वामियों और मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों को बड़ी सुविधा मिली है। स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी होने से अब संबंधित वाहन स्वामी नियमानुसार अपने वाहनों का संचालन कर सकेंगे।