जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जलागम विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश*

*जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जलागम विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश*

 

 

 

जलागम मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा ने आज देहरादून मै जलागम निदेशालय सभागार में जलागम विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  मौनी बाबा आश्रम के समीप धर्मशाला निर्माण कार्य का मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

बैठक के दौरान मंत्री श्री कैड़ा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों में तेजी लाई जाए तथा जिन कार्यों की प्रगति धीमी है, उनमें विशेष ध्यान देते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराए जाएं।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनहित से जुड़े विकास कार्यों को धरातल पर उतारना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  *उत्तराखंड में साहसिक पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और भ्रष्टाचार पर प्रहार से बनाई विशिष्ट पहचान; IPS प्रहलाद नारायण मीणा ने WCCB दिल्ली में उप निदेशक (इंटेलिजेंस एंड कोऑर्डिनेशन) का संभाला पदभार* *अपने फेसबुक हैंडल के माध्यम से साझा किया संदेश, किया उत्तराखंड की देवभूमि का धन्यवाद, वन्यजीव तस्करी रोकने एवं संरक्षण के लिए आमजन से की विशेष अपील*

मंत्री श्री कैड़ा ने कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए तथा कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  क्या रामनगर भी बनेगा दिल्ली जैसा प्रदूषित शहर? होटल निर्माण के नाम पर आम के बगीचे पर संकट, आखिर हरियाली बचाएगा कौन?

 

 

 

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता को समय पर मिल सके।
इस दौरान सचिव दलीप जवालकर सहित विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद रहे!