#रामनगर कांग्रेस में किसका चलेगा सिक्का? रणजीत सिंह रावत या विजय शर्मा बदोला, हाईकमान के फैसले पर टिकी निगाहें!
#रामनगर कांग्रेस में सियासी घमासान! रणजीत सिंह रावत बनाम विजय शर्मा बदोला, आखिर किसके हाथ होगी कमान?
रामनगर। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले रामनगर कांग्रेस की राजनीति में नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक तरफ वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह रावत हैं, तो दूसरी तरफ विजय शर्मा बदोला का नाम भी राजनीतिक चर्चाओं में सामने आ रहा है।
अब सवाल यह है कि कांग्रेस हाईकमान आखिर किसकी सुनेगा? क्या रामनगर की राजनीति में एक बार फिर बड़े नेताओं की पसंद को प्राथमिकता मिलेगी या स्थानीय स्तर पर मेहनत करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगे आने का मौका मिलेगा?
रणजीत सिंह रावत जैसे वरिष्ठ नेता के राजनीतिक अनुभव को नजरअंदाज करना आसान नहीं, लेकिन विजय शर्मा बदोला की भूमिका और उनकी बात को भी संगठन कितना महत्व देता है, यह देखना दिलचस्प होगा।
सबसे बड़ा सवाल उन कार्यकर्ताओं का है, जो वर्षों से पार्टी के लिए जमीन पर मेहनत कर रहे हैं। आखिर हर बार नेतृत्व की कमान चुनिंदा चेहरों के हाथों में ही क्यों रहे? क्या जमीनी कार्यकर्ताओं को भी अपनी काबिलियत दिखाने का अवसर मिलेगा?
रामनगर कांग्रेस के सामने अब दोहरी चुनौती है—नेतृत्व का फैसला और संगठन की एकजुटता।
आखिर कांग्रेस हाईकमान किस पर भरोसा जताएगा? रणजीत सिंह रावत या विजय शर्मा बदोला? या फिर किसी तीसरे चेहरे को मिलेगी कमान?
रामनगर की सियासत में इस सवाल का जवाब आने वाले दिनों में काफी अहम होने वाला है।
