पहाड़पानी-देवलामल्ला के ग्रामीणों को मिलेगी सड़क की सौगात, अजय भट्ट ने अधिकारियों को दिए निर्देश

पहाड़पानी-देवलामल्ला के ग्रामीणों को मिलेगी सड़क की सौगात, अजय भट्ट ने अधिकारियों को दिए निर्देश

 

 

**विजयपुर-पहाड़पानी से देवलामल्ला तक बनेगा मोटर मार्ग, सूखी नदी पर 125 मीटर लंबा काजवे भी होगा तैयार — सांसद अजय भट्ट ने किया स्थलीय निरीक्षण**

आज नैनीताल जनपद के विकासखंड हल्द्वानी के अंतर्गत विजयपुर-पहाड़पानी पैदल मार्ग से देवलामल्ला तक निर्माणाधीन मोटर मार्ग एवं सूखी नदी पर बन रहे काजवे के कार्य का नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री आदरणीय श्री अजय भट्ट जी ने स्थलीय निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  राकेश नेनवाल के प्रयासों रामनगर में बनेगा नया पार्क, शहरवासियों को मिलेगी वॉकिंग ट्रैक की सुविधा।

 

 

 

 

 

इस परियोजना के अंतर्गत **1.300 किलोमीटर मोटर मार्ग तथा सूखी नदी पर 125 मीटर लंबे काजवे** का निर्माण किया जा रहा है। कुल ₹3 करोड़ 87 लाख 18 हजार की लागत से बनने वाली इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान सांसद श्री अजय भट्ट जी ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। उन्होंने मौके से ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित करते हुए निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने को कहा।
**वन विभाग को ₹1 करोड़ 16 लाख की धनराशि का भुगतान किया जाना है।** इस संबंध में सांसद श्री अजय भट्ट जी ने संबंधित विभागाध्यक्ष (HOD) श्री राजेश शर्मा जी से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक बजट शीघ्र उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया, ताकि परियोजना के कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए और निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, सीएम धामी को लिखा पत्र

 

 

 

 

 

इससड़क के निर्माण से विजयपुर-पहाड़पानी एवं देवलामल्ला क्षेत्र के ग्रामीणों को पैदल आवागमन की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। साथ ही दैनिक आवागमन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों में भी बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।
इस दौरान अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग नैनीताल श्री रतनेश सक्सेना, सहायक अभियंता श्री मनोज पांडे, एसडीएम हल्द्वानी श्रीमती मोनिका आर्य, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं क्षेत्र के सम्मानित ग्रामीणवासी उपस्थित रहे।