अवैध जुगाड़ वाहनों से लेकर ओवरलोड ट्रकों तक पर शिकंजा, अब नियमित निगरानी की चुनौती।

अवैध जुगाड़ वाहनों से लेकर ओवरलोड ट्रकों तक पर शिकंजा, अब नियमित निगरानी की चुनौती।

अवैध जुगाड़ वाहनों से लेकर ओवरलोड ट्रकों तक पर शिकंजा, अब नियमित निगरानी की चुनौती।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

रामनगर। रामनगर की सड़कों पर आखिर किसकी शह पर दौड़ रहे हैं अवैध जुगाड़ वाहन? निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चल रहे ट्रकों पर लगाम क्यों नहीं लग पा रही? लगातार मिल रही शिकायतों के बीच परिवहन विभाग ने तड़के सुबह 4 बजे से सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को मिला कानूनी ज्ञान, न्यायिक अधिकारियों ने किया जागरूक

 

 

एआरटीओ प्रवर्तन पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान अवैध रूप से परिवर्तित चार जुगाड़ वाहनों को बंद किया गया। ये वाहन लकड़ी, लट्ठे, सीमेंट और सब्जियों जैसी सामग्री ढोने में इस्तेमाल किए जा रहे थे। स्थानीय नागरिकों की ओर से ऐसे वाहनों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

 

 

वहीं, निर्माण सामग्री ढोने वाले ओवरलोड ट्रक भी परिवहन विभाग के निशाने पर रहे। निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चलने वाले ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। विभागीय प्रेस नोट के अनुसार, अभियान में कुल आठ वाहन बंद किए गए, जबकि 20 अन्य वाहनों के चालान किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी पर हफ्ता मांगने के आरोप, ₹10 हजार हर सप्ताह की मांग का दावा!

 

 

लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या चंद घंटों की कार्रवाई से सड़कों पर नियमों की अनदेखी बंद हो जाएगी? अवैध रूप से परिवर्तित वाहनों और ओवरलोडिंग से सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। यदि ऐसे वाहन नियमित रूप से सड़कों पर दौड़ रहे हैं, तो उनकी समय-समय पर जांच और प्रभावी निगरानी क्यों जरूरी नहीं होनी चाहिए?

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रप्रयाग में देखा विकास का नया रास्ता, पुल-सुरंग परियोजना के साथ संगम लाइब्रेरी का भी किया अवलोकन।

 

 

एआरटीओ प्रवर्तन ने साफ किया है कि अवैध जुगाड़ वाहनों और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। अब देखना होगा कि यह सख्ती कितने समय तक कायम रहती है और सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कितना प्रभावी अंकुश लग पाता है।