सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को मिला कानूनी ज्ञान, न्यायिक अधिकारियों ने किया जागरूक

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को मिला कानूनी ज्ञान, न्यायिक अधिकारियों ने किया जागरूक

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

रामनगर (नैनीताल)। माननीय उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन में संचालित सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत एमपी हिंदू इंटर कॉलेज, रामनगर में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे), रामनगर तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट रामनगर श्रीमती अंजू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक करते हुए उनके अधिकारों और सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसे ने झकझोरा, मंच से छलका SSP मंजूनाथ टी.सी. का दर्द—“प्लीज, बच्चों को गाड़ी मत दीजिए” अभिभावकों से की भावुक अपील।

 

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीजे रामनगर ने विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और खेलकूद सहित अन्य रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO एक्ट) के बारे में भी जानकारी दी तथा जागरूक रहने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी और SSP के आदेश पर काठगोदाम पुलिस का एक्शन, मनीष छह महीने तक नैनीताल से बाहर रहेगा।

 

 

 

 

वहीं, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अंजू ने POCSO एक्ट के प्रमुख प्रावधानों और इसके तहत दोषी व्यक्तियों को दिए जाने वाले दंड के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में सतर्क रहें और अपनी परेशानी या किसी भी अनुचित व्यवहार की जानकारी अपने माता-पिता के साथ जरूर साझा करें। उन्होंने बच्चों को बिना संकोच अपनी बात रखने और जरूरत पड़ने पर उचित सहायता लेने के लिए भी प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करों पर SSP नवनीत सिंह का शिकंजा, अवैध संपत्तियों पर होगी कार्रवाई!

 

 

शिविर को पुलिस उपनिरीक्षक श्री सोमेंद्र सिंह तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजीव कुमार शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अधिकार मित्र श्री जीवन चंद्र सत्यवली ने किया।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री प्रवीण त्यागी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा और बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों के प्रति जागरूक करना रहा।