हल्द्वानी में दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
रोशनी पांडे प्रधान संपादक
शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
हल्द्वानी, 18 अक्टूबर। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने रविवार को हल्द्वानी में आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में शिरकत कर मां दुर्गा के दर्शन किए और श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि की कामना की।
दीपक रावत सबसे पहले पीलीकोठी स्थित संकल्प बैंक्वेट हॉल में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से शंख ध्वनि का शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को आयुक्त ने सम्मानित किया। वहीं, आयोजक समिति की ओर से भी उन्हें सम्मानित किया गया।
इस दौरान आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि नवरात्र में मां दुर्गा के दर्शन करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने मां के चरणों में शीश झुकाकर सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इसके बाद आयुक्त गांधी आश्रम स्थित रामकृष्ण धाम आश्रम पहुंचे, जहां पहली बार आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति की ओर से पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में अष्टमी पूजन का भोग-प्रसाद भी ग्रहण किया।
कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली।






