कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर 42 कर्मचारियों को दिया गया आग्नेयास्त्र प्रशिक्षण

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर 42 कर्मचारियों को दिया गया आग्नेयास्त्र प्रशिक्षण

 

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक 

 

रामनगर/कालागढ़। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वनकर्मियों के लिए दो दिवसीय आग्नेयास्त्र प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 17 और 18 अक्टूबर 2026 को कॉर्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र, कालागढ़ में आयोजित इस प्रशिक्षण में बिजरानी और कालागढ़ उप प्रभाग के अंतर्गत आने वाली विभिन्न रेंजों के 42 कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  इलाही बख्श स्कूल में विद्यार्थियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

 

 

 

 

 

उप प्रभागीय वनाधिकारी, बिजरानी, बिन्दर पाल के निर्देशानुसार आयोजित प्रशिक्षण का शुभारंभ सुबह 10 बजे कॉर्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र एवं कालागढ़ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नन्दकिशोर रूबाली ने किया। उन्होंने बिजरानी, सर्पदूली, ढिकाला, ढेला, झिरना और कालागढ़ रेंज से पहुंचे कर्मचारियों का स्वागत किया।

प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा, अवैध शिकार की रोकथाम और वन्यजीव अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध रूप से परिवर्तित वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, 11 वाहनों पर कार्रवाई

इस अवसर पर सेवानिवृत्त सूबेदार जगमोहन सिंह नेगी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए वन एवं वन्यजीव सुरक्षा को मजबूत बनाने, अवैध शिकार और वन्यजीव अपराधों की रोकथाम तथा वनकर्मियों की तत्परता एवं कार्यक्षमता बढ़ाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाओं और निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के महत्व को भी रेखांकित किया।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस कार्यालय रामनगर में नारायण दत्त तिवारी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, विकास में योगदान को किया याद

 

 

 

 

 

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में महेश चन्द्र जोशी, हरपाल सिंह, रितेश त्रिपाठी, जफर अली, इरशाद अहमद सहित बिजरानी एवं कालागढ़ उप प्रभाग के कुल 42 कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य वनकर्मियों को वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए अधिक सक्षम बनाना और वन्यजीव अपराधों की रोकथाम में उनकी कार्यक्षमता को मजबूत करना रहा।

karki
inder