इलाही बख्श स्कूल में विद्यार्थियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

इलाही बख्श स्कूल में विद्यार्थियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

 रोशनी पांडे प्रधान संपादक

इलाही बख्श पब्लिक स्कूल में पद स्थापना एवं अलंकरण समारोह, ब्लू हाउस ने मारी बाजी

अफजलगढ़। इलाही बख्श पब्लिक स्कूल में शनिवार को पद स्थापना एवं अलंकरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने शानदार परेड प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा और अनुशासन का परिचय दिया। परेड प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ग्रीन और रेड हाउस संयुक्त रूप से दूसरे तथा येलो हाउस तीसरे स्थान पर रहा।

 

 

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ कुरान की तिलावत के साथ हुआ। मुख्य अतिथि हाजी अब्दुल कय्यूम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूली शिक्षा के दौरान प्राप्त मार्गदर्शन को जीवन में अपनाकर देश सेवा की भावना को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से सामाजिक और राजनीतिक जीवन में जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध रूप से परिवर्तित वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, 11 वाहनों पर कार्रवाई

विद्यालय के प्रबंध निदेशक मुफ्ती मोहम्मद इरफान कासमी ने समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले एडवोकेट सीताराम पिपलिया और हाजी अख्तर सिद्दीकी को शॉल ओढ़ाकर ‘शाने वफा अवार्ड’ से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन ही आदर्श नागरिक बनने की नींव है। मजबूत नींव के आधार पर ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीणों की मांग पर सड़क सुधार को ₹5.47 करोड़ मंजूर, मंत्री कैड़ा ने परखा कार्य

प्रशासनिक अधिकारी अथहर महमूद सिद्दीकी ने कहा कि पद स्थापना एवं अलंकरण समारोह विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता का संचार करता है। इससे उनमें देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की भावना विकसित होती है।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों को बैज लगाकर विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। ध्वज सलामी मुख्य अतिथि हाजी अब्दुल कय्यूम ने ली, जबकि फ्लैग मार्च और परेड का नेतृत्व आसिफ अहमद ने किया। परेड का निरीक्षण एवं मूल्यांकन मुजीबुर्रहमान, एडवोकेट सीताराम पिपलिया, असगर सिद्दीकी और मास्टर असद ने किया।

प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने के बाद विजेता ब्लू हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव हासिल किया। ग्रीन और रेड हाउस संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे, जबकि येलो हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता हाउस की ध्वज पताका पूरे मैदान में निकाली गई, जिसका विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए रामनगर में कांग्रेस का कैंडल मार्च, VVIP के नाम और सिक्किम के राज्यपाल की नियुक्ति पर उठाए सवाल

 

 

 

 

 

इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए पत्रकार सुनील कुमार को भी सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन मोहम्मद सुल्तान, हुदा, फिजा, सायमा अकील और अनम खान ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में शमशाद वफा, रिजवान वफा, मोहम्मद वसीम अहमद, फराहीम, वली उल्लाह, नदीम वफा, नवेद विसाल सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

karki
inder