पतलोट महाविद्यालय को मिला नया भवन, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण

पतलोट महाविद्यालय को मिला नया भवन, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण

रौशनी पांडे प्रधान सम्पादक

₹4.37 करोड़ से बने पतलोट महाविद्यालय के नए भवन का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण

ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत, भूगोल व संस्कृति विषय शुरू कराने के लिए भी होंगे प्रयास

पतलोट। कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने राजकीय महाविद्यालय पतलोट के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, छात्र संघ पदाधिकारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशे के कारोबार का खुलासा, 190 इंजेक्शन बरामद

 

 

 

महाविद्यालय भवन के निर्माण के लिए मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ₹4 करोड़ 37 लाख की धनराशि स्वीकृत कराई गई थी। इसके साथ ही महाविद्यालय के लिए भूमि की रजिस्ट्री का कार्य संपन्न कराने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। नए भवन के लोकार्पण से क्षेत्र में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि शिक्षा किसी भी क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव है। ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। महाविद्यालय के माध्यम से स्थानीय छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता कम होगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें! वीकेंड पर बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय पतलोट में विद्यार्थियों की शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भूगोल एवं संस्कृति विषयों का संचालन शुरू कराने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार विषयों का चयन करने के अवसर मिल सकेंगे।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के साथ सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कार्यक्रम में मिले स्नेह और स्वागत के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित*

 

 

 

वहीं, क्षेत्रवासियों ने महाविद्यालय के नए भवन के लोकार्पण को पतलोट क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, छात्र संघ के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

karki
inder