हल्द्वानी के वार्ड 44 और 45 में कचरा पृथक्करण को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

हल्द्वानी के वार्ड 44 और 45 में कचरा पृथक्करण को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

 

रोशनी पांडेय प्रधान सम्पादक 

 

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा: घर से ही गीला, सूखा और अन्य कचरा अलग रखने की अपील

हल्द्वानी, 10 अक्टूबर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के तहत नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की ओर से वार्ड संख्या 44 एवं 45 में स्रोत पर कचरा पृथक्करण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। नगर आयुक्त परितोष वर्मा के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को घर से ही कचरे को अलग-अलग रखने और उसके उचित निस्तारण के प्रति जागरूक करना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में झूलते बिजली के तारों पर डीएम सख्त, सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

 

 

 

 

कार्यशाला के दौरान बैंणी सेना के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज नेगी ने नागरिकों को कचरे की चार प्रमुख श्रेणियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रसोई से निकलने वाले बचे हुए भोजन, फल-सब्जियों के छिलकों जैसे जैविक कचरे को गीले कचरे में रखा जाना चाहिए। वहीं कागज, कार्डबोर्ड, प्लास्टिक, कांच और धातु जैसी पुनर्चक्रण योग्य सामग्री को सूखे कचरे के रूप में अलग रखना जरूरी है।

इसके अलावा इस्तेमाल किए गए डायपर, सैनिटरी पैड और इसी तरह के कचरे को सुरक्षित तरीके से पैक कर अलग देने तथा बैटरी, बल्ब और ई-वेस्ट जैसी विशेष देखभाल वाली घरेलू सामग्री को सामान्य कचरे से अलग रखने की जानकारी भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  जलजनित बीमारी से प्रभावित परिवारों से मिले मंत्री कैड़ा, मुआवजे का दिया भरोसा

गीले और सूखे कचरे को मिलाने से प्रभावित होता है पुनर्चक्रण

मनोज नेगी ने बताया कि स्रोत पर कचरा पृथक्करण तभी प्रभावी होगा, जब नागरिक घर में कचरे को अलग-अलग रखने के साथ नगर निगम की संग्रहण व्यवस्था के दौरान भी उसे अलग ही सौंपें। गीले और सूखे कचरे को मिलाने से पुनर्चक्रण की प्रक्रिया प्रभावित होती है और जैविक कचरे से कम्पोस्ट बनाने में भी कठिनाई आती है।

कार्यशाला में प्रत्येक परिवार से घर में ही कचरे को निर्धारित श्रेणियों के अनुसार अलग रखने, नगर निगम की कचरा संग्रहण व्यवस्था में सहयोग करने और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

इस दौरान बैंणी सेना के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज नेगी और एसबीएम टीम के मनीष पांडे उपस्थित रहे। टीम ने नागरिकों को उचित कचरा प्रबंधन अपनाने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

 

 

 

 

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित इस कार्यशाला को स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने और जिम्मेदार कचरा प्रबंधन की आदत विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

अपील: कचरा घर से ही अलग करें, निर्धारित संग्रहण व्यवस्था का पालन करें और स्वच्छ शहर बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

karki
inder