रामनगर डिग्री कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभागीय परिषद गठित, तैय्यबा सैफी बनीं अध्यक्ष
रोशनी पांडे प्रधान संपादक
वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद का गठन, तैय्यबा सैफी अध्यक्ष निर्वाचित
रामनगर (नैनीताल), 9 अक्टूबर 2026। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर के वनस्पति विज्ञान विभाग में शिक्षा सत्र 2026–27 के लिए विभागीय परिषद का गठन किया गया। परिषद में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। विभागीय परिषद में तैय्यबा सैफी (एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर) को अध्यक्ष तथा स्नेहा गंगवार (एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर) को उपाध्यक्ष चुना गया। दीक्षा मनराल (बी.एससी. पंचम सेमेस्टर) को सचिव और उर्वशी झा (बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर) को संयुक्त सचिव का दायित्व सौंपा गया। वहीं, हर्षिता (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर) को कोषाध्यक्ष बनाया गया। परिषद में कक्षा प्रतिनिधियों के रूप में अध्यक्ष के साथ अंजली रावत एवं मनदीप कोली, उपाध्यक्ष के साथ मंतशा, सचिव के साथ तनिषा एवं अंशुल, संयुक्त सचिव के साथ डॉली सती एवं पंकज पंचुला तथा कोषाध्यक्ष के साथ साक्षी एवं आदित्य कुमार को जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नूतन श्रीवास्तव, डॉ. शलभ गुप्ता एवं डॉ. परमार का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। विभागीय परिषद के गठन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना, संगठनात्मक कौशल तथा विभागीय शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।






