देर रात मंगल बाजार रोड पर नहर में गिरी कार, क्रेन की मदद से निकाली गई बाहर

देर रात मंगल बाजार रोड पर नहर में गिरी कार, क्रेन की मदद से निकाली गई बाहर

रोशनी पांडेय, प्रधान संपादक

 

रामनगर में रात करीब एक बजे हुआ हादसा, नहर में कार गिरने से मची हलचल

रामनगर। रामनगर के मंगल बाजार रोड पर देर रात करीब एक बजे एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर हलचल मच गई। नहर में कार गिरने की सूचना के बाद कार को बाहर निकालने की कवायद की गई और क्रेन की मदद से वाहन को नहर से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम में वीकेंड की भीड़ पर प्रशासन अलर्ट, दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश

देर रात हुए इस घटनाक्रम के दौरान मौके पर लोगों की नजरें टिकी रहीं। क्रेन की सहायता से कार को नहर से बाहर निकालने के बाद राहत मिली। हालांकि, कार किन परिस्थितियों में नहर में गिरी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, हादसे के समय कार में कितने लोग सवार थे और किसी के घायल होने की जानकारी भी अभी स्पष्ट नहीं है।

karki
inder