रामनगर में ‘सेवा सेतु’ शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 190 समस्याएं पहुंचीं—98 का मौके पर समाधान

रामनगर में ‘सेवा सेतु’ शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 190 समस्याएं पहुंचीं—98 का मौके पर समाधान

रोशनी पांडेय प्रधान सम्पादक 

 

रामनगर में ‘सेवा सेतु सरकार आपके द्वार’ शिविर बना जनसमस्याओं के समाधान का मंच, 190 शिकायतें दर्ज—98 का मौके पर निस्तारण

 

 

 

रामनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा सेतु सरकार आपके द्वार’ सेवा पखवाड़े का शिविर गुरुवार को पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में आयोजित किया गया। शिविर में 24 विभागों ने एक ही मंच पर पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया।

 

 

 

शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों को केवल औपचारिकता न बनाकर जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान का माध्यम बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन सरकारी नियमों की जटिलताओं से हमेशा परिचित नहीं होता, इसलिए अधिकारियों को उनकी समस्याएं सरलता और संवेदनशीलता के साथ सुनकर नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करना चाहिए। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
190 शिकायतें पहुंचीं, 98 का मौके पर समाधान
शिविर में कुल 190 शिकायतें एवं जनसमस्याएं दर्ज हुईं, जिनमें से 98 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों में संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
शिविर में संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में 100 बेड और चिकित्सकों की तैनाती, छोई में अवैध शराब की बिक्री एवं निर्माण, नजूल भूखंड फ्रीहोल्ड, खतौनी में नाम दर्ज कराने, मुख्य बाजार में अनावश्यक वाहनों की पार्किंग, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति, सड़क किनारे तारबाड़ और पत्थरों की दीवार, विद्युत पोल एवं तारों की व्यवस्था, सड़क किनारे खड़े खराब वाहनों को हटाने तथा गंगोत्री विहार कॉलोनी में खोदी गई सड़क की मरम्मत जैसी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी गईं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं का नियमानुसार शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ
सहकारिता विभाग की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत कुक्कुट एवं दुधारू पशुपालन के लिए चार लाभार्थियों को कुल 5.10 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने पांच महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की। समाज कल्याण विभाग की ओर से एक ट्राई साइकिल, दो व्हीलचेयर और चार श्रवण यंत्र वितरित किए गए।
स्वास्थ्य विभाग ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता संदेश दिया। नाथूपुर छोई और चुकुम गांव के ग्राम प्रधानों को अभियान में योगदान के लिए महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।
शिविर में राजस्व, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, ग्राम्य विकास, शिक्षा, सिंचाई, लोक निर्माण, पेयजल, कृषि, विद्युत, श्रम, उरेडा, खाद्य एवं सहकारिता समेत 24 विभागों ने स्टॉल लगाए। अधिकारियों ने मौके पर आवेदन भी स्वीकार किए और विभिन्न विभागीय समस्याओं का समाधान किया।
कार्यक्रम में राज्य दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट, दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, खंड विकास अधिकारी गिरीश चंद्र पांडे, तहसीलदार मनीषा मकराना, जिला परियोजना निदेशक चंद्रा फत्याल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ वन्य जीव संघर्ष के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने

 

 

 

 

 

यह सेवा पखवाड़ा जनपद के आठ विकासखंडों में क्रमवार आयोजित किया जाएगा। अगला शिविर 9 अक्टूबर को धारी ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित होगा।

karki
inder