रामनगर में रंगभरी एकादशी पर निकला राधा-कृष्ण का भव्य डोला।

रामनगर में रंगभरी एकादशी पर निकला राधा-कृष्ण का भव्य डोला।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। रंगभरी एकादशी के अवसर पर रामनगर की ऐतिहासिक बड़ी होली का शुभारंभ नव युवक समिति होलिका कमेटी द्वारा झंडा शोभायात्रा के साथ किया गया। यह भव्य शोभायात्रा होली चौक कोसी रोड से निकाली गई, जिसमें झंडे का विधि-विधान से पूजन कर उसे राधा-कृष्ण के फूलों से सजे डोले के साथ नगर भ्रमण कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद

 

 

इस दौरान बड़ी संख्या में होलियारों ने भाग लिया और पूरे श्रद्धा-भाव से गुलाल का प्रसाद प्राप्त कर उत्सव का आनंद उठाया। पूरे नगर में शोभायात्रा के स्वागत में रंगों की बरसात हुई और भक्तिमय माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ

समिति ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि झंडा स्थापना के बाद 13 मार्च (गुरुवार) को होली पूजन और 14 मार्च (शुक्रवार) को रंग खेला जाएगा।

 

 

गणमान्य लोग रहे उपस्थित
शोभायात्रा में नगर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिनमें विधायक दीवान सिंह, मदन जोशी, जगमोहन सिंह, अध्यक्ष राकेश महंत, मंत्री वेद प्रकाश, कोषाध्यक्ष रवि शुक्ला, कुलदीप अग्रवाल, राजेन्द्र शर्मा, पुनीत शंकर, संजीव बबलू, मुकुल अग्रवाल,, विकास अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भारी वर्षा के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट, एसडीएम हल्द्वानी और तहसीलदार ने किया विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण*

नगर में रंगभरी एकादशी के इस उत्सव ने होली महोत्सव की शुरुआत को भव्य रूप दिया और शहरभर में उत्साह और उमंग का संचार किया।

karki
inder