जज फार्म में गंदे-झागयुक्त पानी से मचा हड़कंप, सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र

जज फार्म में गंदे-झागयुक्त पानी से मचा हड़कंप, सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र

 

 

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक

हल्द्वानी। शहर के वार्ड-52 स्थित जज फार्म क्षेत्र में घरों में नलों से दूषित और झागयुक्त पानी आने की शिकायत का सांसद अजय भट्ट ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल को पत्र भेजकर मामले में तत्काल कार्रवाई करने और प्रभावित लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश देने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें 👉  महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

 

 

 

 

सांसद अजय भट्ट ने पत्र में कहा कि 4 अक्टूबर को प्रकाशित समाचारों के माध्यम से उन्हें जज फार्म क्षेत्र में गंदे एवं झागयुक्त पानी की आपूर्ति की जानकारी मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार कई घरों में पहुंच रहा पानी पीने योग्य नहीं है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है।

पत्र में क्षेत्र में गौला नदी और ट्यूबवेल दोनों की पाइपलाइन होने के बावजूद पेयजल समस्या बने रहने का उल्लेख किया गया है। वहीं, शीशमहल फिल्टर प्लांट में सिल्ट जमा होने के कारण भी पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा

सांसद ने ज्योलिकोट में दूषित पानी के कारण लोगों के बीमार होने की घटनाओं का भी उल्लेख करते हुए कहा कि गंदे पानी से जलजनित बीमारियों और संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। ऐसे में मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाने जरूरी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद आंदोलनकारियों को CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, बोले—उनके सपनों का सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

 

 

 

 

अजय भट्ट ने जिलाधिकारी से जल संस्थान एवं संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र की पाइपलाइनों की जांच, पानी के स्रोत और गुणवत्ता की जांच कराने तथा पेयजल व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती, तब तक प्रभावित क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

karki
inder