वीकेंड पर 35 हजार से ज्यादा वाहन पहाड़ों की ओर, बिगड़ी यातायात व्यवस्था; सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों-श्रद्धालुओं से की अपील

वीकेंड पर 35 हजार से ज्यादा वाहन पहाड़ों की ओर, बिगड़ी यातायात व्यवस्था; सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों-श्रद्धालुओं से की अपील

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

 

हल्द्वानी। नैनीताल, कैंची धाम समेत कुमाऊं के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर वीकेंड के दौरान पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। इसको लेकर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से यात्रा से पहले होटल, होमस्टे या अन्य ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ के निर्देश पर कैंची धाम में पुलिस मुस्तैद, श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन की व्यवस्था

 

 

 

 

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि पिछले दो दिनों में 35 हजार से अधिक वाहन पर्वतीय क्षेत्रों की ओर रवाना हुए हैं, जिसके चलते कई स्थानों पर यातायात का दबाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वीकेंड और अवकाश के दौरान पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से तैयारियां की जाती हैं, लेकिन कई बार अचानक बढ़ने वाली भीड़ से व्यवस्थाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
उन्होंने कहा कि बाबा नीम करोली महाराज के लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से कैंची धाम पहुंचते हैं। अवकाश और वीकेंड पर श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ जाती है, जिससे यातायात, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ता है।
सांसद ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने तथा यात्रा से पहले ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिना ठहरने की व्यवस्था के पहुंचने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और स्थानीय व्यवस्थाओं पर भी अतिरिक्त दबाव बढ़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  दिवंगत पत्रकार स्व. कृष्ण कुमार गुप्ता की पत्नी को मिला ₹5 लाख का आर्थिक सहायता ड्राफ्ट

 

 

 

 

उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से भी भीड़ को देखते हुए यातायात प्रबंधन, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं को और मजबूत करने की अपील की। सांसद ने कहा कि एसएसपी समेत पुलिस अधिकारी लगातार व्यवस्था संभालने में जुटे हैं, लेकिन लगातार बढ़ रहे वाहनों और श्रद्धालुओं की संख्या के कारण दबाव बढ़ रहा है।

karki
inder