कालाढूंगी के जयपुर पाडली में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम, सांसद अजय भट्ट ने योजनाओं की दी जानकारी

कालाढूंगी के जयपुर पाडली में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम, सांसद अजय भट्ट ने योजनाओं की दी जानकारी

 

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक 

 

कालाढूंगी विधानसभा के आंगनबाड़ी केंद्र जयपुर पाडली में आयोजित ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट ने सहभागिता की। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और अभिभावकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री पोषण अभियान, नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना और महालक्ष्मी किट वितरण सहित योजनाओं के बारे में बताया गया। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्रों के खेल में ‘खानापूर्ति’! एक पटवारी निलंबित, बड़े जिम्मेदारों पर कब होगी कार्रवाई?

 

 

 

 

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘सेवा ही संकल्प’ और ‘अंत्योदय’ के भाव से प्रेरित होकर सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सेवा के माध्यम से जन-जन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

karki
inder