15 अक्टूबर तक रामनगर की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश

15 अक्टूबर तक रामनगर की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश

 

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक 

 

 

 

कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने किया सड़कों का निरीक्षण

यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने के निर्देश

रामनगर, 28 सितम्बर 2026।

कुमाऊँ मंडलायुक्त दीपक रावत ने सोमवार को रामनगर पहुंचकर रामनगर-हल्द्वानी नए पुल से शहीद भगत सिंह चौक होते हुए नगर पालिका क्षेत्र तक विभिन्न सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था तथा सड़क किनारे जल निकासी सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क से धार्मिक स्थलों तक विकास की सौगात, सीएम धामी ने दी वित्तीय मंजूरियां

मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए सड़कों को आगामी 15 अक्टूबर तक हर हाल में गड्ढामुक्त करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मत एवं सुधार कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के नैनीताल दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क पर कहीं भी गड्ढे अथवा आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाली स्थिति नहीं रहनी चाहिए। संबंधित विभाग नियमित रूप से सड़कों का निरीक्षण करते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल मरम्मत एवं सुधार कार्य सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में आईआईएम काशीपुर कैंपस का भूमिपूजन, युवाओं को मिलेगी उच्च स्तरीय मैनेजमेंट शिक्षा

 

 

 

 

मंडलायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात आमजन से सीधे जुड़ा विषय है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।
इस दौरान गोपाल सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे

karki
inder