*SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नंदा-सुनंदा महोत्सव में सुरक्षा का मजबूत पहरा, सेवा से जीता श्रद्धालुओं का भरोसा* *खोया-पाया केंद्र ने 86 लोगों की मदद की—57 बिछड़ों को मिलाया अपनों से, 29 का खोया सामान लौटाया* *कप्तान सहित अन्य अधिकारियों ने बढ़ाया व्यापारियों का मनोबल*

*

*SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नंदा-सुनंदा महोत्सव में सुरक्षा का मजबूत पहरा, सेवा से जीता श्रद्धालुओं का भरोसा*

*खोया-पाया केंद्र ने 86 लोगों की मदद की—57 बिछड़ों को मिलाया अपनों से, 29 का खोया सामान लौटाया*

*कप्तान सहित अन्य अधिकारियों ने बढ़ाया व्यापारियों का मनोबल*

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

मां नंदा-सुनंदा महोत्सव में नैनीताल पुलिस की मानवीय पहल*

*SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नंदा-सुनंदा महोत्सव में सुरक्षा का मजबूत पहरा, सेवा से जीता श्रद्धालुओं का भरोसा*

*खोया-पाया/ कंट्रोल रूम ने 86 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान —57 बिछड़ों को मिलाया अपनों से, 29 का खोया सामान लौटाया*

 

 

 

 

*स्थानीय व दूर-दराज से आए व्यापारियों का बढ़ाया उत्साह, SSP सहित अन्य अधिकारियों ने भी की खरीददारी*

ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 में *श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी सहायता एवं सुविधा के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं* की गई हैं। *मेले के प्रारंभ से अब तक खोया-पाया केंद्र एवं कंट्रोल रूम के अथक प्रयासों से कुल 86 लोगों को सहायता प्रदान कर उनके चेहरों पर मुस्कान लौटाई गई है।*

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट में पहली बार जंगल के बीच सजेगा साहित्य का संसार, 6 अक्टूबर से शुरू होगा Corbett Literature Festival 2026

*बिछड़े अपनों को मिलाया, खोया सामान लौटाया*

खोया-पाया केंद्र द्वारा मेले में अपने परिवार से बिछड़े 10 बुजुर्गों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया गया, वहीं 47 बच्चों को उनके माता-पिता एवं परिजनों से मिलाया गया।

इसके अतिरिक्त मेले में 29 लोगों के खोए हुए पर्स, चाबी, मोबाइल, नगदी, बैग एवं अन्य सामान को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों के सुपुर्द किया गया। खोई हुई वस्तुओं को वापस पाकर श्रद्धालुओं के चेहरों पर आई खुशी इस बात का प्रमाण है कि नैनीताल पुलिस केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  शस्त्रों, उपकरणों एवं कार्यस्थलों की पूजा-अर्चना कर नैनीताल पुलिस ने मनाई भगवान विश्वकर्मा जयंती* *SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस लाइन नैनीताल में विधि-विधान से किया पूजन, पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएँ — कर्तव्य, कौशल एवं सुरक्षा के प्रति समर्पण का दिया संदेश*

*मेले में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, संदिग्धों पर पैनी नजर*

मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र एवं एसपी संचार श्री रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी नैनीताल श्रीमती अंजना नेगी एवं क्षेत्राधिकारी भवाली श्री रविकांत सेमवाल द्वारा लगातार मेले का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का लगातार मनोबल बढ़ाया जा रहा है।

मेले में सादे वस्त्रों में पुलिस टीमों को तैनात कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से लगातार पूछताछ एवं सत्यापन किया जा रहा है, ताकि महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जा सके।

*कंट्रोल रूम से लगातार जागरूकता संदेश*

कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं को अपने सामान की स्वयं सुरक्षा करने तथा छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। श्रद्धालुओं से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण

 

 

 

 

 

*खोया-पाया टीम बनी श्रद्धालुओं की उम्मीद*

खोया-पाया केंद्र एवं कंट्रोल रूम की टीम में तैनात एएसआई किरण गोस्वामी, एएसआई जगजीवन सिंह एवं हेड कांस्टेबल नीलम,
हेड कांस्टेबल निहाल द्वारा लगातार अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं को जागरूक करने के साथ-साथ बिछड़े परिजनों एवं खोए सामान को उनके स्वामियों से मिलाने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं।

*SSP सहित अन्य अधिकारियों ने भी की खरीदारी, दूर-दराज से आए एवं स्थानीय व्यापारियों का बढ़ाया उत्साह*

माँ नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में स्थानीय व दूर-दराज से पहुंचे व्यापारियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने भी मेले में खरीदारी कर मनोबल बढ़ाया।

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस

karki
inder